Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने किया निरीक्षण

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने किया निरीक्षण

आरा।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल द्वारा कोईलवर एवं उदवंतनगर अंचल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजस्व महाअभियान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। डॉ. पाल ने कोईलवर अंचल अंतर्गत राजापुर पंचायत में आयोजित शिविर का भी निरीक्षण किया तथा प्रपत्र वितरण कार्य की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्देशित किया कि सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजस्व महाअभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करें।अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग की टीम द्वारा घर–घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं संबंधित आवेदन प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं, जिससे ऑनलाइन सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सके।इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक रैयत को उसकी भूमि से संबंधित सही एवं पारदर्शी अभिलेख उपलब्ध कराना है। दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं अन्य सुधार कार्यों को त्वरित गति से पूरा करना, भूमि विवादों से बचाव कर स्थायी समाधान प्रदान करना तथा भूमि अभिलेखों की शुद्धता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ एवं बैंकों से ऋण प्राप्ति की प्रक्रिया को सरल बनाना इस अभियान की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।
इस अवसर पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता आरा सदर,अंचलाधिकारी आरा सदर, अंचलाधिकारी कोईलवर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!