शेरघाटी।इमामगंज डीएसपी श्री कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मैगरा की आरती कुमारी को 300 km दूर गोपालगंज से सकुशल बरामद कर लिया गया है।इस घटना के संबंध बुधवार को कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए माननीय इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक गया के दिशा निर्देशन में इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है।जिसमें मैगरा थाना प्रभारी कुमार विद्याशंकर , छकरबंदा थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह एवं भदवर थाना प्रभारी अमित कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारीयों को शामिल करते हुए परिजन के लिखित आवेदन के बाद अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिसके बाद प्रशासन ने हर एक दृष्टि से जांच करते हुए परिजन द्वारा दिए गए दो नाम सद्दाम मियां एवं पहलवान मियां पर दबिश बनाया। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर सद्दाम मियां ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया इसके साथ ही दूसरा व्यक्ती पहलवान मियां ने भी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत हो गया। सभी तरह से जांच करने के बाद पुलिस ने दूसरे एंगल से जांच करना शुरू किया। इसके बाद टनकबार के निवासी सूरज पासवान को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया।कड़ी पूछताछ के बाद भी सूरज पासवान ने अपहरण मामले में अपनी संलिप्तता को अस्वीकार कर दिया। 36 घंटा बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। जबकि शक के आधार पर लिए गए तीनों व्यक्ति न्यायालय एवं पुलिस के हिरासत में थे। सभी तरह से जांच करने के बाद पुलिस ने परिजनों को शक के दायरे में रखते हुए कड़ी पूछताछ शुरू कर दिया।इसी बीच पुलिस को एक नई जानकारी मिली। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आरती कुमारी को सही सलामत जाते हुए देखा गया। पुलिस ने यह सुनिश्चित कर लिया कि आरती कुमारी सही सलामत और जीवित है। जैसा कि परिजनों ने बयान दिया था कि उसके पास कोई भी मोबाइल नहीं है और वह मोबाइल वह घर पर ही छोड़कर गई है । लेकिन पुलिस ने यह जानकारी प्राप्त कर लिया कि आरती कुमारी के पास दूसरा भी मोबाइल है। किसी तरह वो नंबर को पुलिस ने ट्रैक करते हुए 300 किलोमीटर दूर आरती कुमारी के पास गोपालगंज पहुंच गई। रात्रि में ही महिला पुलिस के सहयोग से आरती कुमारी को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। यह बात किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा था के आरती कुमारी सही सलामत पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है। इमामगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी श्री कमलेश कुमार ने आगे बताया कि आरती कुमारी के बरामदगी के बाद एवं अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई थी परिजनों द्वारा अपहरण जैसे बेबुनियादी बातों का जो दो लोगों पर आरोप लगाया गया था वह सरासर झूठ निकला। इसके साथ ही परिजनों ने झूठा षडयंत्र रच कर दो व्यक्ति सद्दाम और पहलवान मियां पहले की रंजिश साधने एवं पुलिस को गुमराह करने तथा क्षेत्र में सांप्रदायिक मामला फैलाने के उद्देश्य से सड़क जाम करते हुए पुलिस के अनुसंधान में बाधा डाला। इसके साथ पुलिस ने यह भी ज्ञात कर लिया कि आरती कुमारी के घर वाले सद्दाम मियां से चल रहे प्रेम? मामले को लेकर नाराज थे और वह लगातार आर्थिक कुमारी पर दबाव बना रहे थे। दबाव के कारण आरती कुमारी घर छोड़कर अपनी स्वेच्छा से पहले गया गई।उसके बाद वह पटना गई जिसके बाद वह गोपालगंज चले गए। हालांकि पटना में भी वह अपने रोजगार के लिए तलाश कर रही थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पूर्व भी आरती कुमारी ने सिंगार स्टोर एवं मेडिकल जैसे कई क्षेत्रों में रोजगार के लिए काम करती रही हैं। जांच में यह भी बात सामने आई कि आरती कुमारी घर वालों के पालन पोषण एवं देख रेख में एक अभिभावक की तरह भूमिका निभा रही थी।परंतु यह भी बात सच है कि आरती कुमारी की प्रेम प्रसंग में संलिप्तता रही है।हालांकि पुलिस लगातार क्षेत्र में शांति बहाल एवं आरती कुमारी के सकुशल बरामदगी के लिए दिन रात प्रयास कर रही थी और स्थिति को सामान्य करने में लगी थी। आखिरकार मोबाइल लोकेशन, परिजनों द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद, सीसीटीवी फुटेज, ग्रामीणों के सहयोग तीन सौ कॉल डिटेल्स तथा अन्य तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरती कुमारी। को सकुशल इमामगंज से तीन सौ किलोमीटर दूर गोपालगंज जिला से बरामद कर लिया। पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि आरती कुमारी के जाने की जानकारी उसके मां।को थी। इसके साथ घर के दबाव के कारण आरती आरती कुमारी स्वेच्छा से घर से बाहर निकली और वह पटना एवं गोपालगंज जाकर रोजगार की तलाश कर रही थी। डीएसपी श्री कमलेश कुमार ने आगे बताया कि जिसने भी पुलिस को गुमराह कर कार्रवाई में बाधा डालने एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने सड़क जाम करने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से घृणित मानसिकता फैलाई है। वैसे लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि क्षेत्र में किसी कांड को लेकर सड़क जाम करने एवं पुलिस को भ्रामक खबर देकर गुमराह करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसी भी घटना को सांप्रदायिक माहौल से जोड़कर न देखने की अपील करते हुए कहा है कि गलत करने वाले चाहे किसी भी धर्म जाति वर्ग समुदाय के हों अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर विधि सम्मत उचित कार्रवाई की जाएगी। इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार ने कहा है कि इस मामले के उद्भेदन में जितने भी पुलिस अधिकारियों ने कार्य किया है वैसे पुलिस अधिकारियों को लेकर के वरीय पुलिस पदाधिकारी से आग्रह कर उचित इनाम दिलवाया जाएगा।












