Wednesday, March 18, 2026
HomeBiharघर में घुसकर अपराधियों ने महिला को मारी गोली, हत्या इलाके में...

घर में घुसकर अपराधियों ने महिला को मारी गोली, हत्या इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के तुरकौलिया के निमुईया मोड़ के पास एक महिला को घर में घुसकर गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बिहार के पूर्वी चंपारण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना तुरकौलिया के निमुईया मोड़ के पास बुधवार सुबह की है। मृतका की पहचान चंदा देवी, पत्नी उमाशंकर प्रसाद के रूप में हुई है। अपराधियों को पहले से जानकारी थी कि महिला घर में अकेली है।

जानकारी के मुताबिक, वे मोटरसाइकिल से पहुंचे और दनादन गोलियां चलाकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद चंदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मोतिहारी में इस तरह से सुबह-सुबह हुई हत्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

हालांकि पुलिस लगातार विधि-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक दावे करती रही है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मामले की पूरी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस घटना से इलाके में भय और आक्रोश व्याप्त है, वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जल्द ही मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

पूर्वी चंपारण से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!