बेलाडीह गांव में हुए भीषण डकैती के मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन।
गिरफ्तार बदमाशों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
बेलागंज।बीते माह 8 जुलाई 25 को बेलागंज थाना के बेलाडीह गांव में एक आभूषण व्यवसाई के घर हुए डकैती की भीषण घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बीते माह 8 जुलाई 25 को बेलाडीह गांव में अपराधियों द्वारा एक आभूषण व्यवसाई को परिजनों साथ बंधक बनाकर डकैती की घटना की गई थी। जिसमें डकैतों ने लगभग बारह लाख की संपत्ति लुट लिया था। इस घटना को लेकर बेलागंज थाना कांड संख्या 419/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में घटना के त्वरित उद्भेदन को लेकर एक टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए खिजरसराय थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव से एक अप्राथमिकी अभियुक्त शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर पुलिस ने बेलाडीह गांव से रिशु कुमार और अनंत कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने धीरेन्द्र कुमार और सोहित कुमार को गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी के पैसे से खरीदा गया एक मोटरसाइकिल और एक एनुरायड मोबाइल बरामद किया गए। सभी गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं घटना में शामिल अन्य अपराधियों का भी नाम बताया है। जिसके गिरफ्तारी के बाद छापेमारी तेज कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाश को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।












