गायघाट।गायघाट प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के नेतृत्व में गायघाट में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी 27 अगस्त को होने वाली महागठबंधन की रैली की तैयारियों पर चर्चा करना था, जिसमें माननीय नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और राहुल गांधी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगमन पर अपने नेताओं का स्वागत करने के लिए सभी पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में लोग बसों, चार पहिया वाहनों और मोटरसाइकिलों से दरभंगा जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक पंचायत से सभी धर्मों और वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जानकारी के अनुसार बता दें कि महागठबंधन के द्वारा प्रस्ताविक वोटर अधिकार यात्रा 27 अगस्त 2025 को मुजफ्फरपुर के बेनीबाद, पिरौछा, गायघाट और बेरूआ होते हुए मुज़फ़्फ़रपुर में आने वाली है । जिसका महागठबंधन के नेता सत्यनारायण पटेल के साथ तैयारी का मुआयना करते हुए ।
दीपक कुमार की रिपोर्ट












