Sunday, March 22, 2026
HomeBiharभव्य रूप से मनाई गई बाबा गणिनाथ गोविंद जी जयंती

भव्य रूप से मनाई गई बाबा गणिनाथ गोविंद जी जयंती

छपरा।छपरा शहर के मोना चौक मीठा बाजार स्थित संत गणिनाथ गोविंद जी धर्मशाला परिसर में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज माता खेमा सती तथा हनुमान जी की स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा त्रिदिवसीय  समारोह के अंतर्गत आज बाबा गणिनाथ गोविंद जी जयंती समारोह बड़े ही भव्य रूप से हजारों अनुयायियों ने पूजा अर्चना एवं बाबा का दर्शन कर मनाई गई। सारन जिला कानू महासभा के अध्यक्ष बिरेंद्र साह मुखिया  एवं पदा धिकारी तथा सदस्यों के द्वारा अथक प्रयास से मोना चौक मीठा बाजार में दो मंजिला भवन बनाकर बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
बाबा  गणिनाथ जी का अवतार बिहार प्रदेश के वैशाली जिला के पास पलवइया में एक पेड़ के नीचे बालक के रूप में खिलखिलाते हुए एक-एक कानू दंपति मनसा राम को प्राप्त हुए थे जिन्होंने संत गणिनाथ जी का लालन पालन किया। बाल्यावस्था से ही संत गणिनाथ जी चमत्कारिक लीला करते थे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के तथा सत्संग प्रवचन में अभिरुचि रखने वाले बालक थे । तरुण अवस्था में बाबा गणिनाथ गोविंद जी की ज्ञान आत्मा और परमात्मा का मार्ग तथा सामाजिक जीवन में अध्यात्म का किस तरह पदार्पण हो का दर्शन एवं सिद्धांत जनमानस को दिए। बाबा गणिनाथ जी महाराज केवल पलवाइया वैशाली और बिहार ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न जगहों में जाकर भक्ति मार्ग का प्रचार किया तथा परमात्मा की प्राप्ति का रास्ता अपने भक्त शिष्यों को बतलाया आज केवल भारत ही नहीं अपित बल्कि अन्य देशों में भी बाबा के अनुयाई आज बड़े ही धूमधाम से जयंती मना रहे हैं। सारन जिला कानू महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र शाह मुखिया ने एवं उनके सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आए हुए सभी अनुयायियों को एवं अतिथियों को आदर सत्कार किया तथा प्रसाद एवं महाप्रसाद की व्यवस्था करवाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यासागर विद्यार्थी अरुण कुमार गुप्ता शिक्षक जयचंद प्रसाद श्री कांत प्रसाद,ललन प्रसाद, कन्हैया कुमार ,संतोष कुमार अशोक कुमार राजन कुमार ददन प्रसाद विजय कुमार गुप्ता, सी ए शशांक शेखर, धर्मेंद्र कुमार साह, बृजमोहन शाह संतोष शाह आदि का सहयोग काफी सराहनीय रहा ।
कार्यक्रम में एक मां दाउदपुर कोपा रिविलगंज, टेकनिवास डोरीगंज, भेलदी, मकेर, तरैया इसुआपुर जलालपुर आदि क्षेत्रों से हजारों अनुवाई उपस्थित हुए।
इसे कार्स काम मुकुल उसे जितेंद्र कुमार गुप्ता श्रीनिवास गुप्ता भगवान गुप्ता आशा गुप्ता जिला पार्षद मुकेश कुमार गुप्ता अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण प्रसाद, अधिवक्ता  गंगोत्री प्रसाद, अजय प्रसाद रघुनाथपुर साथ टंडन जी शिवकुमार जी सतनारायण प्रसाद राकेश कुमार गुप्ता मुकेश कुमार गुप्ता अमरनाथ गुप्ता कृष्ण कुमार वैष्णवी प्रमोद कुमार गुप्ता रामजीवन कुमार रामेश्वर सा आदि हजारो नर नारी उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!