Sunday, March 22, 2026
HomeBiharवोट अधिकार यात्रा को लेकर माले नेताओं की बैठक,यात्रा की तैयारी की...

वोट अधिकार यात्रा को लेकर माले नेताओं की बैठक,
यात्रा की तैयारी की समीक्षा पर विशेष चर्चा किया

गयाघाट।वोट अधिकार यात्रा के तहत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर महागठबंधन में बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक अध्यक्षता माले नेता सह जिला परिषद जितेंद्र यादव ने की। 27 अगस्त को होने वाली वोट अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को ले गहन चर्चा की गई।गायघाट प्रखंड के बेनीबाद खादी भंडार के पास बागमती संघर्ष मोर्चा की बैठक बुलाई गई, जिसमें सब मिलकर तय किए कि वोट अधिकार यात्रा में सत्ताइस अगस्त को आ रहे विपक्ष के नेताओ को अपना मांगपत्र सौपना है। और बातचीत के क्रम में अपना पक्ष रखना है।
बताते चले विपक्ष पुरे बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे है।  इसको लेकर राजद की ओर से आदर्श सिंह राजा, चंदन यादव, राहुल कुमार समेत कई अन्य लोग मेहनत कर रहे। विकासशील इन्सान पार्टी के नेता भोगेन्द्र सहनी भी अपने छेत्र में जनसंपर्क अभियान में लगे हुए है।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!