Saturday, March 21, 2026
HomeBiharभारी मात्रा में 1950 लिटर महुआ शराब की बरामदगी

भारी मात्रा में 1950 लिटर महुआ शराब की बरामदगी


गयाजी।जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 23.8.2025 को पुलिस अवर निरीक्षक भागवत चौहान को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि परसावां गांव से सटे शेरूआ बांध के पास भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है।
सूचना के आलोक में भागवत चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी की। छानबीन के क्रम में यह पाया गया कि शराब माफियाओं ने सड़क किनारे गड्ढा खोदकर उसमें बड़े-बड़े बोरे में भरी शराब छुपा दी थी और ऊपर से तार के पेड़ के विशाल पत्तों से ढककर छिपा दिया गया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से शराब सप्लाई में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कीं। साथ ही 19 बोरियों (प्रत्येक में 100 लीटर) तथा 1 बोरी (50 लीटर) में भरी कुल 1950 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गई।
इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

“नशे का कारोबार अपराध और बीमारी दोनों का जनक है। समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की हर कार्रवाई जनहित में एक ठोस कदम है।”

Most Popular

error: Content is protected !!