Saturday, March 21, 2026
HomeBiharशिवदाहा में रोज 5-6 घंटे बिजली के लिए करना पड़ रहा है...

शिवदाहा में रोज 5-6 घंटे बिजली के लिए करना पड़ रहा है इंतजार,फ्यूज खराब तो कहीं तार टूटने का बहाना

गायघाट ।भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। इस गर्मी में बिजली भी लोगों से आंख-मिचौनी खेल रही है। शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में एक सप्ताह से प्रतिदिन 5-6 घंटे बिजली काटी जा रही है। लेकिन बिजली विभाग का कहना है कि जिले में 90 मेगावाट औसतन बिजली की खपत है और पर्याप्त बिजली मिल रही है। जबकि जर्जर पोल, ट्रांसफार्मर के जलने और रख-रखाव का काम होने से भीषण गर्मी में आमलोगों को भारी कठिनाई का समाना करना पड़ रहा है।शिवदाहा रामजानकी मंदिर से पूर्व लगे ट्रांसफार्मर पर लगातार फ्यूज की खराबी आ रहा है ।बरूआरी में कार्यरत बिजली विभाग का कहना है कि तीनो पेज यहां चल रहा है।। लेकिन इस दावे को गांव के ही उपभोक्ता का कहना हैं कि शुबह 7 बजे से बिजली गायब हो गया है। अभी तक नहीं आयी हैं।  वास्तविकता यह है कि लोगों को कई कारणों से निर्बाध और सामान्य तरीके से बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है।गांव को पर्याप्त बिजली मिलने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आए दिन कहीं तार टूट रहे हैं तो कही ट्रांसफार्मर जल रहे हैं और तो और कहीं बिजली का पोल गिर रहा है। एक माह से भीषण गर्मी में अत्यधिक लोड के कारण लगातार फ्यूज उड़ने की समस्या लगातार हो रहे हैं।विभाग के लाईनमैन कई बार यहां आते हैं लेकिन ठोस मरम्मत नहीं कर पाते हैं।



बिजली विभाग की फ्यूज उड़ने के बाद अगर 6 घंटे से बिजली नहीं आई है, तो आपको तुरंत बिजली विभाग से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह किसी बड़ी खराबी का संकेत हो सकता है, जो ओवरलोडिंग या लघुपथन (शॉर्ट-सर्किट) के कारण हुआ होगा. फ्यूज का उड़ना एक सुरक्षा उपाय है, लेकिन अगर समस्या बनी रहती है, तो आपको बिजली आपूर्ति कंपनी से संपर्क करना चाहिए ताकि वे समस्या का पता लगा सकें और उसे ठीक कर सकें.

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!