वजीरगंज।प्रखंड के पतेड़ मंगरावां पंचायत अंतर्गत् तेलबिगहा निवासी 48 वर्षीय साधु मांझी की मौत रविवार की सुबह पाले नदी में डूबने से हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया एवं परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो गया। जिप सदस्य छोटू दास एवं सरपंच महेश कुमार सुमन ने बताया कि यह व्यक्ति किसी काम से नदी के तरफ गया था, संभवत: उसका पैर फिसला और नदी के गहरे गड्ढे में चला गया होगा | उसे डूबता देख अन्य लोगों ने शोर मचाया और उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीण उसके शव को लेकर गांव आये, जहां पुलिस ने आकर जायजा लेते हुए जरूरी कार्रवाई की। सरपंच महेश कुमार सुमन ने बताया कि इसी नदी में चहका बना हुआ है, जहां बच्चे बिना किसी के देखरेख में नहाते रहते हैं और किसी भी समय कोई बच्चा डूब सकता है, उनके अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए












