वजीरगंज। गया-किउल रेलखंड पर वजीरगंज-घुरियावां रेलवे फाटक के पास रविवार को एक युवक ट्रेन से टकराकर घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एएनएमसीएच गया रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि युवक की पहचान खिरियावां गांव निवासी 35 वर्षीय प्रहलाद मांझी के रूप में की गई है। वह आत्महत्या के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आया है, फिलहाल उसके परिजनों ने पुलिस को कोई आवेदन या बयान नहीं दिया है, बयान मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।












