Saturday, March 21, 2026
HomeBiharबी.पी. मंडल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बी.पी. मंडल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

गयाजी।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मंडल आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय बी.पी. मंडल जी का नाम भारतीय राजनीति और समाज सुधार के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर समीर तकिया रविदास टोला मे जयंती मनाया गया इस  अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बी.पी. मंडल जी ने पिछड़े और शोषित समाज को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है।मंडल आयोग की सिफारिशों ने भारतीय लोकतंत्र में सामाजिक न्याय की नींव को और मजबूत किया। उन्होंने उन वर्गों को आवाज दी, जिन्हें लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक मुख्यधारा से वंचित रखा गया था। बी.पी. मंडल जी का जीवन दर्शन केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सामाजिक समानता और अवसर की न्यायपूर्ण व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास था। उनके कार्यों के कारण ही समाज के उपेक्षित तबकों को शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हुआ।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने कहा कि बी.पी. मंडल जी को केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें सामाजिक न्याय और समानता के महानायक के रूप में स्मरण किया जाना चाहिए। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को दिशा दिखाते हैं। जब-जब समाज में असमानता और भेदभाव की बात होती है, तब-तब मंडल जी के योगदान को याद किया जाता है।
उनकी जयंती पर हम सभी का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता पहुँचाने का संकल्प लें। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने बी.पी. मंडल जी की जयंती पर नमन एवं वंदन करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

Most Popular

error: Content is protected !!