डोभी।डोभी थाना अंतर्गत निंगरी गांव के पास निरंजना नदी से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस। सोमवार के अहले सुबह ग्रामीणों के द्वारा शव को निंगरी गांव के समीप नदी में देखा गया जिसकी सूचना डोभी पुलिस को ग्रामीणों ने दी। इस मामले की पुष्टि डोभी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने करते हुए कहा कि आज दिन सोमवार को निंगरी के ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि गांव के समीप निरंजना नदी में एक युवक का शव है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कर पोस्मार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है। मृतक की पहचान मगध यूनिवर्सिटी थाना अंतर्गत बेलाही ग्राम निवासी भूषण मांझी के 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है।












