Friday, March 20, 2026
HomeBiharजिले  में 20 सितम्बर तक चलेगा भूमि सुधार शिविर

जिले  में 20 सितम्बर तक चलेगा भूमि सुधार शिविर

आरा। जिलाधिकारी भोजपुर के निर्देशानुसार जिले में राजस्व महाअभियान का शुभारंभ 16 अगस्त 2025 से किया गया है। यह अभियान आगामी 20 सितम्बर 2025 तक जिलेभर में निरंतर संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत कल तक जिले के सभी अंचलों के अंतर्गत 339846 घरों में जमाबंदी की प्रति एवं सुधार हेतु आवश्यक प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।साथ ही जिले अंतर्गत विशेष शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन वितरण कार्यों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है।अभियान के पहले ही दिन से राजस्व टीम घर-घर जाकर ऑनलाइन जमाबंदी सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं छूटी हुई जमाबंदी से संबंधित आवेदन प्रपत्र उपलब्ध करा रही है तथा रैयतों को उनकी जमाबंदी की प्रति भी प्रदान कर रही है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक रैयत को भूमि से संबंधित सही एवं पारदर्शी दस्तावेज उपलब्ध कराना है। साथ ही दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं अन्य सुधार कार्यों को त्वरित गति से संपन्न करना, भूमि विवादों से बचाव कर स्थायी समाधान उपलब्ध कराना तथा भूमि अभिलेखों की शुद्धता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ एवं बैंकों से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाना है।

Most Popular

error: Content is protected !!