आरा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के निमित्त जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के अवसर पर गठित सभी कोषांगों के पदाधिकारी अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें। विशेष रूप से कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, ईवीएम कोषांग, सामग्री कोषांग, कम्प्यूटरीकरण एवं आईटी कोषांग, निर्वाचक नामावली कोषांग, शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन कोषांग, वाहन कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, भेद्यता मानचित्रण एवं सुरक्षा योजना कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, मीडिया एवं सोशल मीडिया कोषांग, स्वीप कोषांग, कम्युनिकेशन प्लान कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग तथा बैलेट पेपर, पोस्टल बैलट एवं ई.टी.पी.बी.एस. कोषांग के पदाधिकारियों को विशेष रूप से अपने-अपने कार्यों में सतर्कता और त्वरित गति बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।












