कधरिया निवासी अश्विनी कुमार सिंह के प्रयास और सरपंच महेश कुमार सुमन के सहयोग से स्मार्ट क्लास का सपना हुआ पूरा।
वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पतेङ मंगरावाँ के मध्य विद्यालय कधरिया में IDBI बैंक के सौजन्य से बैंक प्रबंधक मृत्युंजय कुमार द्वारा फीता काटकर उद्घघाटन किया गया।
बताते चलें कि स्मार्ट क्लास कांसेप्ट शिक्षाप्रेमी महेश कुमार सुमन द्वारा बैंक को दिया गया जिसे प्रबंधक महोदय ने स्वीकार करते हुए पूरे क्लास को स्मार्ट बना कर दिया। इस पूरी व्यवस्था का श्रेय कधरिया निवासी शिक्षाविद स्व KD SINGH के पुत्र बैंक प्रबंधक अश्विनी कुमार को जाता है जिन्होंने अपने मित्र मृत्युंजय कुमार के सहयोग से इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया।
बैंक और विद्यालय के बीच सभी कार्यो का निष्पादन शिक्षाप्रेमी कुमार सुमन द्वारा पूरा करते हुए स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ किया गया। इस कक्षा में बैंक द्वारा 55 इंच का स्मार्ट TV के अतिरिक्त 25 स्टडी टेबल , 1 वाटर कूलर, 1 फोटो कॉपी मशीन प्रिंटर दिया गया।
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक बुद्धदेव दास एवं सभी शिक्षकों द्वारा आगत अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सरपंच महेश कुमार सुमन, जिला परिषद सदस्य छोटू दास जी, उप प्रमुख जनार्दन पासवान जी के द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारी ADPC मोहम्मद तैयब जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं गणमान्य ग्रामीण अभिभावक राजदेव सिंह, लालदेव सिंह जी, नागेंद्र सिंह जी, किशोरी सिंह जी, पूर्व वार्ड सदस्य नगीना दास जी , आलोक कुमार सिंह जी ने IDBI बैंक गया को इस व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।












