18 वर्षों से मानदेय बढ़ाने की मांग पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
गायघाट ।मध्यान भोजन योजना के कर्मी 18 वर्षों से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मांग को लेकर मंगलवार को एमडीएम कर्मियों बेमियादी हड़ताल चले गए। बिहार राज्य मध्याहन भोजन योजना कर्मचारी संघ के जिला सचिव चंदन कुमार ने बताया कि विभाग ने वर्ष 2010, 2012 व 2016 में लगातार तीन बार सभी कर्मियों का मानदेय बढ़ाने हेतु पत्र निर्गत किया था। लेकिन, 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी विभाग अपने आदेश का पालन नहीं किया है। वर्तमान में बिहार सरकार ने सभी विभाग के कर्मियों का मानदेय/वेतन बढ़ाया लेकिन ध्याहन भोजन योजना कर्मियों को इस लाभ से वंचित रखा गया।
विभाग की ओर से मानदेय संबंधी मांग पूरी नहीं किये जाने पर बिहार राज्य मध्याहन भोजन योजना कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला के सभी मध्यान भोजन कर्मी हड़ताल किया गया। मांग पूरी नहीं किये जाने की स्थिति में मंगलवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले गए।
दीपक कुमार की रिपोर्ट












