वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड क़े शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पति क़ी लंबी उम्र क़ी कामना वाला पर्व हरितालिका तीज मंगलवार क़ो धूमधाम क़े साथ संपन्न हुआ। प्रखंड क़े वजीरगंज बाजार, दखिनगाँव, कुर्कीहार, तरवां, केनार, जमुआवा सहित विभिन्न इलाकों के मंदिरों व घरों में पति की दीर्घायु होने की कामना का पर्व हरितालिका तीज पारम्परिक तौर तरीके से हर्षोल्लास व उत्साह पूर्वक मनाया गया। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया को मनाया जाने वाले इस पर्व के दौरान शिव और पार्वती की पूजा-अर्चना की गयी। तीज का व्रत कर रही सुहागिन रीना शर्मा, आँचल शर्मा, ममता शर्मा ,मनीता कुमारी, पुष्पा शर्मा ,कुमारी रानी आराधना आदि ने बताया कि यह पर्व दांपत्य और गृहस्थ जीवन के लिए बहुत ही खास एवं महत्वपूर्ण है। हमलोग प्रत्येक वर्ष तीज क़े मौके पर अपने पति कि लम्बी उम्र क़ी कामना क़े लिए उपवास के साथ शिव पार्वती की आराधना के साथ पूजा पाठ करते है़। जिन महिलाओं की शादी के बाद यह पहला तीज था, वे इसको लेकर खास उत्साहित थी। पर्व को लेकर बाजारों में काफ़ी चहलपहल रही। हरितालिका तीज पर पूजा पाठ करवा रहे युवा पुरोहित विशाल कुमार पाण्डेय ने बताया कि माता पार्वती बचपन से ही भगवान शिव को अपना पति बनाना चाहती थी मगर माता-पिता ऐसा नहीं चाहते थे युवा होने पर पार्वती ने अपने सहेलियों के साथ वन में जाकर भगवान शंकर की घोर तपस्या की । तपस्या करते हुए कई वर्ष बीत गए मगर भगवान प्रसन्न नहीं हुए। भाद्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शंकर के मिट्टी और बालू की प्रतिमा बनाकर माता पार्वती ने व्रत रखकर पूर्ण विधि विधान केेेे साथ भगवान की पूजा की जिससे भगवान प्रसन्न हो गए एवं प्रसन्न होकर माता को दर्शन दिया एवं वरदान मांगने को कहा वरदान के रूप में माता पार्वती ने भगवान शंकर से स्वयं को पति के पत्नी के रुप में स्वीकार करने तथा हर जन्म में आप ही मेरे पति बने ऐसा वरदान प्राप्त किया।












