Sunday, March 15, 2026
HomeBihar9 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

9 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

डोभी।बहेरा थाना क्षेत्र के कोसमा मोड़ पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक बोलेरो जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या जे एच 12जी-2391से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन से इंपीरियल ब्ल्यू कंपनी के 750 एमएल की 09 बोतलें तथा स्टर्लिंग बी-7, 375 एमएल की 06 बोतलें बरामद कीं। कुल मिलाकर लगभग 09 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से पुलिस ने सनोज कुमार पिता  सिताबी यादव, निवासी पोलपोल, थाना राजपुर, जिला चतरा को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बहेरा थाना धारा 30ए बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जब्त शराब एवं वाहन को विधि सम्मत कार्रवाई हेतु मालखाना में जमा कर दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!