Saturday, March 14, 2026
HomeBiharबालू माफिया के खिलाफ पुलिस के कार्रवाई के बाद बालू माफिया के...

बालू माफिया के खिलाफ पुलिस के कार्रवाई के बाद बालू माफिया के गुर्गों ने दिया घटना का अंजाम

बेलागंज में पुलिस और बालू माफिया के बीच झड़प।

यह मामला 11बजे की है, पुलिस में चिन्हित कर पकड़ने में लगा।



मामला बेलागंज के दलेलचक गांव का है, अवैध बालू से लद्दा ट्रैक्टर का पीछा करने के दौरान हुई झड़प।

पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर थाना लाया,बाकी अपराधियों के खिलाफ छापेमारी जारी।


बेलागंज ।बेलागंज थाना क्षेत्र के दलेलचक गांव में, अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर का पीछा कर रहे पी एस आई मुकेश कुमार पर बालू माफिया के बीच ट्रैक्टर छुड़ाने के चक्कर में भीषण हमला कर दिया, मामला सुबह करीब 11 बजे की है। जब मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि दलेलचक से कई अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर पार हो रहा है, सूचना के बाद जब पुलिस ने बालू माफिया का ट्रैक्टर के पीछा किया तो बालू  से लद्दा ट्रैक्टर खेत में धस गया जहां पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेना चाहा तो माफिया ने पी एस आई मुकेश कुमार पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बेलागंज थाने के पुलिस अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर के गुप्त सूचना पर पीछा कर रही थी। इसी दरमियान पुलिस टीम पर बालू माफिया ने कई की संख्या में हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया। साथ में अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के साथ एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही कई पर मुकदमा दर्ज किया गया है,पुलिस गिरफ्त में आए व्यक्ति के पहचान उपेंद्र यादव उर्फ बिलईया के रूप में किया गया उपेंद्र उर्फ बिलईया के ऊपर के मुकदमा पहले से दर्ज हैं, वही जब्त  किए गए ट्रैक्टर के एवं गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!