Home Bihar गायघाट और बेनीबाद में बैंक और पेट्रोल पंप की पुलिस ने किया सुरक्षा की जांच
Bihar

गायघाट और बेनीबाद में बैंक और पेट्रोल पंप की पुलिस ने किया सुरक्षा की जांच

Share
Share

गायघाट ।वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थाना/ओ0पी0 की टीम द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों/पेट्रोल पंपों की सुरक्षा-व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु बैंक/पेट्रोल पंप के आस-पास संदिग्धों पर सतत निगरानी रखी जा रही हैं।

गायघाट और बेनीबाद थाना क्षेत्रमें बैंक और पेट्रोल पंप की सुरक्षा जांच की गई।पुलिस ने एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों की चेकिंग की, सीसीटीवी कैमरे भी जांचे।जिला के अलग अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। थाना के अलग अलग थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैंकों की सुरक्षा का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। टीम ने बैंक परिसरों में सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी की जांच की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को भी परखा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना था। पुलिस ने बैंक और एटीएम के आसपास असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। इस पहल से क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।

मुजफ्फरपुर पुलिस का सहयोग करें। 

किसी भी आपात स्थिति में  डायल 📲112 पर कॉल करें।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!