डोभी।डोभी थाना क्षेत्र के कँजियार के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में पलटी गई l मारुति ब्रेज़ा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर जे एच 01 सी एक्स6692से 360 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 187.125 लीटर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने गाड़ी को देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डोभी थाना पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शराब की खेप को जब्त कर लिया। डोभी थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन में कुल 187.125 लीटर विदेशी शराब लदा था जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। शराब की खेप झारखंड से बिहार लाए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक और शराब तस्करों की पहचान की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












