Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharलूट की घटना को अंजाम देने जा रहे 5 अपराधी धराए

लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे 5 अपराधी धराए

तेतरिया । चकिया एन एच पर लूट की घटना को अंजाम देने मारूति कार से जा रहे पांच अपराधियों को गुप्त सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को अहले सुबह करीब चार बजे  मधुबन – राजेपुर पथ के तेतरिया बब्लू चौधरी के चिमनी के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार  लिया। गिरफ्तार अपराधियों में मेहसी थाना क्षेत्र के कनकटी गांव के सुरेन्द्र यादव के पुत्र नितेश कुमार (24) उमेश प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार (23) सकलदेव भगत के पुत्र राजेश कुमार (23) मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया मोसंडी़ गांव के  बच्चा कुमार के पुत्र राजा कुमार (23) झिगांहा गांव के नंदू राय के पुत्र सत्यम कुमार (22) शामिल हैं। इन सभी अपराधियों की जांच की गयी तो एक पिस्टल , चार कारतूस , पांच मोबाइल बरामद हुआ । थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अपराधी राजेपुर से चकिया एन एच पर लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं सूचना मिलते ही सड़क की नाकेबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी गयी।
जैसे ही सिल्वर कलर की कार तेतरिया के बब्लू चौधरी के चिमनी के पास आयी तो नाकेबंदी कर पकड़ लिया गया। गाड़ी में बैठे पांच अपराधी को रोक कर जांच की गयी तो पांचों के पास से एक पिस्टल , चार कारतूस पांच मोबाइल बरामद किया गया । पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने स्वीकार किया कि चकिया एन एच पर लूट की अंजाम देने जा रहे थे। छापेमारी में थानाध्यक्ष कुमार सौरव , अपर थानाध्यक्ष  अभिषेक कुमार उपाध्याय , दारोगा अमर कुमार पासवान , सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे

*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्ट*

Most Popular

error: Content is protected !!