मुजफ्फरपुर।कटरा के जजुआर में नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और औराई विधायक रामसूरत राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व शुक्रवार को सीएस डॉ. अजय कुमार और डीपीएम रेहान अशरफ ने एपीएचसी परिसर का निरीक्षण किया था।
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल करोड़ों लाख की लागत से बना है। इस अस्पताल में 142 प्रकार की दवा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार के बारे में कहा कि इस सरकार में विशेष कर अस्पताल पर विशेष ध्यान दी जा रही है। इससे गरीब, कमजोर, लाचार, असहाय मरीजों का मुफ्त में सारी सुविधा दी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 7 महीने में हमने 50 अस्पताल देने का काम किया है। वहीं प्रत्येक पंचायत में अस्पताल देने पर भी काम हो रहा है। बच्चेदानी की कैंसर से निजात दिलवाने के लिए उन्होंने कहा कि 9 वर्ष से 14 वर्ष तक की बच्चियों को मुफ्त में सरकार के द्वारा टीका दी जा रही है जिससे भविष्य में वह बच्चेदानी कैंसर के चपेट में नहीं आ सके। साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों के दिल में छेद को लेकर अहमदाबाद में इसकी ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह उन्हीं लोगों की देन है कि यह अस्पताल का विकास साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोग 2 महीने में एक बार अवश्य अपने शरीर का जांच करवाएं जिससे आपके अंदर बीमारी का पता चल सके।












