Friday, March 13, 2026
HomeBiharगया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत युवक गिरफ्तार, 16.66 किलो...

गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत युवक गिरफ्तार, 16.66 किलो डोडा बरामद

गया। पूर्व मध्य रेल डी.डी.यू. मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट/गया और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त अभियान ऑपरेशन नारकोस के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-01 (बी) पर शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो बैग से कुल 16.66 किलोग्राम डोडा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष कुमार (उम्र 17 वर्ष), पिता मंगल राम, निवासी-गीता कॉलोनी वार्ड संख्या-27, खैरथल, जिला-अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव (रेसुब गया) एवं चंदन कुमार (अपराध आसूचना शाखा गया) के निर्देशन में की गई। दल में उ.नि. विकास कुमार, प्र.आ. विवेकानंद शर्मा, आ. विकास कुमार, आ. देवेंद्र कुमार, आ. मुकेश कुमार, आ. सुनील कुमार (सीपीडीएस टीम), स.उ.नि. अनिल कुमार चौधरी (सीआईबी गया) और उ.नि. रंजीत पासवान (रा.रे.पु. गया) शामिल थे।

जप्त मादक पदार्थ और युवक को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना गया को सौंपा गया, जहां एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18(C)/20(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!