Thursday, March 12, 2026
HomeBiharबुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेलागंज एवं चाकंद में करेंगे कार्यकर्ताओं को...

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेलागंज एवं चाकंद में करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित।

मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास।

बेलागंज प्रखंड को बड़ी सौगात मिलने की संभावना।


बेलागंज।बेलागंज एवं चाकंद में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एलर्ट मूड में है। सुबह से लेकर देर शाम तक एसएसपी और डीएम सहित जिले के कई वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल के खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। बुधवार को बेलागंज के पड़ाव मैदान और चाकंद उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसे लेकर मंगलवार की देर शाम तक जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारी का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाकंद उच्च विद्यालय के मैदान और बेलागंज पड़ाव मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दरमियान मुख्यमंत्री बेलागंज में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री के द्वारा बेलागंज की जनता की बड़ी सौगात मिल सकती है। वहीं यहां के किसान, युवा एवं विद्यार्थी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह है।

Most Popular

error: Content is protected !!