Thursday, March 12, 2026
HomeBiharसिविल कोर्ट के दुकान का शटर लगा रहा था, बाइक सवार बदमाश...

सिविल कोर्ट के दुकान का शटर लगा रहा था, बाइक सवार बदमाश झोला लेकर हुआ फरार: 20 लाख स्टांप पेपर भी था

गयाजी शहर के सिविल कोर्ट परिसर के पास मंगलवार को बाइक सवार बदमाश स्टांप वेंडर के बैग में रखे लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के स्टांप पेपर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्टांप वेंडर ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पीड़ित स्टांप वेंडर का कहना है कि उसकी जीवनभर की कमाई चंद सेकेंड में लूट गई।

लूट की शिकायत दर्ज कराने वाले स्टांप वेंडर लक्ष्मण अग्रवाल ने बताया कि सिविल कोर्ट के पास उनकी गुमटी नुमा दुकान है। वे गुमटी से स्टांप का कारोबार करते हैं। शाम करीब छह बजे अपनी दुकान बढ़ा रहे थे। स्टांप को बैग में रखकर उसे बाइक में टांग दिया था और दुकान का शटर लगा रहे थे।

इसी बीच बाइक सवार बदमाश आया और स्टांप से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 20 लाख रुपए के स्टांप पेपर रखे हुए थे। जैसे ही बैग गायब होने की जानकारी हुई, तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना में शामिल उचक्कों तक पहुंचा जा सके।

Most Popular

error: Content is protected !!