Friday, March 13, 2026
HomeBiharगया जिले के गौरी बिगहा में दो घरों में लाखों की चोरी,...

गया जिले के गौरी बिगहा में दो घरों में लाखों की चोरी, गांव में दहशत

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के गौरी बिगहा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना 5 सितंबर की रात को हुई, जिसका पता अगली सुबह तब चला जब लोग नींद से जागे।

धर्मेंद्र कुमार शर्मा के घर से चोरों ने 10 लाख रुपये से अधिक के गहने और नगदी की चोरी कर ली। वहीं सुमंत कुमार के घर से भी लाखों रुपये की संपत्ति गायब हो गई। चोरी के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही आंती पुलिस मौके पर पहुंची। चोर कुछ सामान गांव के बधार में फेंककर भाग गए, जिसे ग्रामीणों ने बरामद किया। हालांकि, चोरी गए सोना-चांदी और नगदी अभी तक नहीं मिल सके हैं।

थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ितों के बयान पर 7 सितंबर की सुबह अलग-अलग कांड संख्या 97/25 और 98/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोग प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!