Saturday, March 14, 2026
HomeBiharजीडी पब्लिक स्कूल की ओर से पितृपक्ष मेला में तीर्थयात्रियों के लिए...

जीडी पब्लिक स्कूल की ओर से पितृपक्ष मेला में तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क सेवा भाव

मानपुर। पितपक्ष मेला में इस वर्ष भी सेवा भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मानपुर प्रखंड स्थित सीता कुंड के परिसर में इनर व्हील क्लब सनराइज एवं जीडी पब्लिक स्कूल द्वारा देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री अवधेश सिंह और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अभय नारायण ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में हम पार्टी के  नेता रोमित कुमार और डॉ शशि शेखर सिंह भी उपस्थित रहे। इस 15 दिवसीय निशुल्क सेवा शिविर में तीर्थ यात्रियों को नींबू पानी, ग्लूकोज पानी, ताजे फल, बिस्किट, प्राथमिक उपचार दवा और व्हीलचेयर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य है। दूर-दूर से पितृदान करने आए पिंडानियों को हर प्रकार की असुविधा से बचाना और उन्हें सुगम सेवा प्रदान करना। इनर व्हील क्लब सनराइज सह जीडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य स्नेहा शाही ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों की सेवा हेतु निशुल्क कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष यह 11वां साल है। जब शिविर के माध्यम से पिंडानियों को प्रतिदिन आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पिंडदान के दौरान तीर्थ यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसमें लंबी दूरी तय करना, स्वास्थ्य समस्याएं और असुविधाजनक व्यवस्था शामिल हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए शिविर में सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्य मधु प्रिया ने कहा कि विगत एक दशक से इनर व्हील क्लब सनराइज एवं जीडी पब्लिक स्कूल द्वारा तीर्थ यात्रियों की सेवा की जा रही है। उन्होंने इस वर्ष भी कहा कि सेवा भाव को जीवित रखते हुए शिविर में अनुभवी डॉक्टर और स्वयंसेवी हमेशा उपस्थित रहेंगे, ताकि किसी भी तीर्थ यात्री को आपातकालीन सहायता तुरंत मिल सके।

Most Popular

error: Content is protected !!