Monday, May 4, 2026
HomeBiharमाहुरी सेवा संस्थान द्वारा पिंड दानियों के लिए निशुल्क सेवा का आयोजन

माहुरी सेवा संस्थान द्वारा पिंड दानियों के लिए निशुल्क सेवा का आयोजन

मानपुर। मानपुर प्रखंड स्थित सीता कुंड के परिसर में पितृपक्ष मेला के अवसर पर माहुरी सेवा संस्थान के बैनर तले नि:शुल्क सेवा का आयोजन किया गया। जहाँ तीर्थयात्रियों को अतिथि देवो भवः के तहत सेवा करते हैं।  नि:शुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन करने के लिए मुख्यतिथि वार्ड संख्या 17 के पूर्व पार्षद मीना देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया।  संरक्षक विजय नवदीया ने कहा कि माहुरी सेवा संस्थान के तरफ से तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क शीतल पेयजल, चाय, बिस्कुट सहित अन्य प्रकार के पिंड दानियों के लिए शिविर लगाया जाता है। मौके पर उपस्थित मनोज कुमार अधिवक्ता, राजू कुमार एकघरा, तोशान मैटीन, धनंजय कुमार, वीरू कुमार हेमलता देवी, भोला प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद,सरिता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!