बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र के बिल्हाड़ी गांव निवासी सिद्धनाथ सिंह के तृतीय पुत्र रंजीत रंजन का दिल्ली के गुड़गांव के मधेपुरा में सड़क हादसा में मौत हो गई, सड़क हादसा बीते दो दिन पहले हुआ था 2 दिन से दिल्ली के सदर गंज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जहां आज सुबह दम तोड़ दिया, मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार ने बताया कि मेरे भाई दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी करता था और अपना जीवन यापन करता था, करीब 10 साल से दिल्ली में रह रहा था, लेकिन मधेपुरा में सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई आनन फानन में वही के ग्रामीण ने इन्हें सदरगंज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां आज सुबह में रंजीत रंजन ने दम तोड़ दिया, जब इसकी सूचना सुबह में घर वालों की मिली तो यह जानकारी आग की तरह पूरे गांव में फैल गया और पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रंजीत रंजन का एक पुत्र है जिसका नाम हर्षित कुमार है उम्र 8 वर्ष है।












