वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगना गांव में संचालित मंटू इलेक्ट्रिक दुकान में बीते बुधवार की देर रात चोरी हो गई। जब गुरूवार की सुबह दुकानदार ने आकर दुकान खोला तो चोरी की बात पता चली। पीड़ित दुकानदार मंटू ने बताया कि दुकान के पीछे सीढ़ी लगाकर खिड़की में लगा ईंट चोरों ने निकाल लिया और दुकान में रखे नये मोटर, पंखा, तार आदि सामान चुरा लिये गये हैं। लगभग एक लाख सेअधिक का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने बताया कि गुरूवार की संध्या पहर चोरी किया गया पांच बंडल तार ईंट भट्ठा के निकट झाड़ी में फेंका हुआ मिला है तथा एक लोहार मिस्त्री के दुकान का भी खिड़की तोड़कर चोरों ने कुछ लोहे का सामान चोरी कर ली है। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गुरूवार को लगभग दो बजे दोपहर को पुलिस बल ने आकर मामले का जायजा लिया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि पीड़ित से मिले आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।












