गयाजी। पितृपक्ष मेला महासंगम 2025 में कॉल सेंटर काफी अच्छा काम कर रही है।अभी तक कई बिछड़े यात्रियों को उनके साथी से मिलाने एवं कई तरह से यात्रियों का सहयोग करने में कॉल सेंटर के वोलेंटियर अच्छी भूमिका निभाई रहे हैं।भानु देवी झारखंड जिला हजारीबाग के रहने वाली कल शाम 5 बजे अपने परिजनों से बिछड़ गई थी, आज उनके परिजनों से कॉल सेंटर के माध्यम से मिलाया गया।
वहीं आज सुबह रामसागर तालाब के पुलिस शिविर के पास से एक बच्चा मिला था जिसे कॉल सेंटर के माध्यम से स्वयंसेवकों द्वारा उसके परिजन से मिला दिया गया है।वहीं कानपुर की मंजू शुक्ला अपने पति राज नारायण शुक्ला से बिछड़ गई थी जिन्हें उनके पति से मिला दिया गया।सभी यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए कॉल सेंटर को धन्यवाद दिया।












