Friday, March 20, 2026
HomeBiharसीयूएसबी के लॉ विभाग के विद्यार्थियों ने लोक अदालत की कार्यवाही का...

सीयूएसबी के लॉ विभाग के विद्यार्थियों ने लोक अदालत की कार्यवाही का किया अवलोकन

गयाजी।दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के छात्रों ने गयाजी शहर के साथ – साथ गया ज़िले के आसपास के न्यायालयों का भ्रमण करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही का अवलोकन करते हुए न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। कुलपत प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के ध्यय ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ के अंतर्गत एसएलजी के डीन एंड अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार के नेतृत्व में लॉ के विद्यार्थियों ने विभिन्न समूहों में गया, नवादा, बिहारशरीफ, शेरघाटी, मसौढ़ी और जहानाबाद के लोक अदालतों का भ्रमण किया | सीयूएसबी के प्रो बोनो क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. देव नारायण सिंह तथा लीगल एड क्लिनिक के समन्वयक डॉ. सुरेन्द्र कुमार, सह-समन्वयक डॉ. अनंत प्रकाश नारायण और डॉ. चंदना सूबा ने सामूहिक रूप से छात्रों का मार्गदर्शन किया।

जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने एक्साइज अधिनियम, बिजली विवाद, मोटर वाहन अधिनियम तथा अनेक सिविल और आपराधिक मामलों से संबंधित कार्यवाहियों का अवलोकन किया। छात्रों ने नज़दीक से देखा कि किस प्रकार लोक अदालत में विवादों का निपटारा आपसी समझौते और सुलह के माध्यम से किया जाता है। इस भ्रमण में मिनी सिन्हा, नंदन कुमार रंजन, नूर इक़बाल, मनीष कुमार, वैष्णवी कुमारी, दिपांशु राज, रंजन कुमार,  किशलय,  कार्तिक, आयुष, शिखा, हर्ष पाल, हर्षवर्धन, ऋषव राज, शशांक राज, चंचल कुमारी, प्रियांशु पांडे, ध्रुव कुमार, अनुज  कुमार, रिया, आर्यन, श्रेया, करिश्मा,  सोनल, तमन्ना,  तनु,  सुष्मित, अनुज किशोर, आर्य सिंह, बाबुल सुप्रीमो, छवि ठाकुर, ज्ञान प्रकाश, हर्ष नारायण, लोकेश्वरी पटेल, मुदित, प्रियांशु कुमार, पुष्पित रंजन, रिफत हयात, सागर गुप्ता, शशांक मिश्रा, शिवांगी ठाकुर और तनीषा रॉय सहित कई अन्य छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

नोडल अधिकारी डॉ. देव नारायण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक अनुभव छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक न्यायिक प्रक्रियाओं को समझने में मदद करते | विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि न्यायिक विवाद समाधान की वास्तविक प्रक्रिया को देखकर छात्र भविष्य में कानूनी व्यवस्था में सार्थक योगदान देने के लिए बेहतर रूप से तैयार होते हैं। क्लिनिक के समन्वयक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने छात्रों को लोक अदालत का उद्देश्य समझाते हुए बताया कि यह एक वैकल्पिक विवाद समाधान मंच है जहाँ अदालत में या मुकदमेबाजी से पहले के लंबित विवादों को आपसी सहमति से सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित, सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराना है ताकि समाज के सभी वर्गों को न्याय सुलभ हो सके।

Most Popular

error: Content is protected !!