Wednesday, October 22, 2025
HomeBiharलोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि

गयाजी।आज भारत रत्न से सम्मानित लोकतंत्र के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन का प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा और जनहित के लिए समर्पित कर दिया।डॉ. मिश्रा ने कहा कि जब देश में आपातकाल जैसी काली छाया छाई थी, उस समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने संघर्ष का बिगुल फूंका और पूरे देश को एकजुट किया। उनके नेतृत्व में युवाओं, छात्रों, किसानों और आम नागरिकों ने देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया, जिसके परिणामस्वरूप सत्ता परिवर्तन हुआ और लोकतंत्र को नई शक्ति मिली। वे सच्चे अर्थों में आपातकाल के नायक और जनतंत्र के पुजारी थे।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने आगे कहा कि जयप्रकाश नारायण जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि जब भी अन्याय और अधिनायकवाद बढ़े, तब सत्य, अहिंसा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें आवाज उठानी चाहिए। उनका त्याग, सादगी और विचार आज भी हर भारतीय के लिए मार्गदर्शक हैं।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्मदिन पर हम सभी संकल्प लें कि उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर देश में ईमानदार राजनीति, जनसेवा और सशक्त लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे।
जयप्रकाश नारायण जी अमर रहें!

Most Popular

error: Content is protected !!