बेलागंज।दीपावली और छठ पूजा को लेकर गुरूवार को बेलागंज थाना परिसर में अंचलाधिकारी गजानन मेहता के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी के अलावा क्षेत्र के कई वरीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पूजा पंडाल समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी गजानन मेहता ने कहा कि दीपावली और छठ पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। दीपावली पूजा के दौरान मूर्ति और पूजा पंडाल समिति को एसडीओ से लाइसेंस प्राप्त करना जरूरी है। वहीं छठ पूजा और लक्ष्मीपूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पूजा के दौरान असामाजिक तत्व के लोगों पर सख्त नजर रहेगी। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि आने वाला दिनों पर्व हिंदू धर्म का महान पर्व माना जाता है। पर्व के दौरान कोई हुड़दंग या कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। चुनाव के मद्देनजर लगाई गई आचार संहिता की भी पूरी तरह से पालन होगा। कहीं भी लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। कोई जाति और राजनीतिक भड़काऊ गीत बजने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसआई मो अनवर अली, पूर्व मुखिया सह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामविनय सिंह, वरिष्ट कांग्रेसी नुनु सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, पूर्व मुखिया मो बद्दुद, सामाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार, अनुमंडल शांति समिति सदस्य मो0 वसीम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।