Sunday, December 7, 2025
HomeBiharबिहार को पहले कांग्रेस फिर राजद ने लूटा-योगी आदित्यनाथ

बिहार को पहले कांग्रेस फिर राजद ने लूटा-योगी आदित्यनाथ

व्यवस्थायें जब खराब होती हैं तो युवा, किसान, व्यापारी, महिलाएं सभी को परेशानियां होती है

वजीरगंज। गया की धरती मोक्ष की धरती है, इसी गया में भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया , इसी गया से आचार्य चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य को अंखण्ड भारत का सम्राट बनाकर स्वर्ण युग का प्रारंभ किया था। यही धरा ज्ञान मुक्ती और आध्यात्म के लिये जाना जाता है। इस बिहार ने देश को पहला राष्ट्रपति दिया, जिस बिहार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दिया हो वह बिहार अपनी पहचना को आज मोहताज है, इस बिहार के गौरवशाली इतिहास को पहले कांगे्रस फिर राजद ने यहां लूटा। ये बातें बुधवार को वजीरगंज विधानसभा  के भिंडस मैदान मेंआयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। वे एनडीए के समर्थन में स्थानीय विधायक विधायक वीरेन्द्र सिंह के लिये मतदान की अपील करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं दिया, पैसा अपने परिवार के विकास में लगा दिया। नक्सलवाद फैलता गया और माफिया बढ़ते गया, सत्ता के समानान्तर सरकार चलने लगी। बिहार के नागरिकों के सामने पहचान का संकट पैदा किया, किसानों को आत्महत्या करने के लिये मजबूर किया किया। ऐसे में युवा परेशान होता है रोजगार के लिये, बहन – बेटी के सुरक्षा के लिये परेशान होती है, व्यापारी अपना व्यापार समेटकर पलायान कर जाता है। हमने यूपी में माफिया का जमीन पर बुलडोजर चलाकर उस जमीन को गरीबों में दिया। समाजवादी पार्टी राजद की पार्टनर है यूपी में इनलोगों को परेशानी होती है। भाजपा ने फैजाबाद को अयोध्या में बदला, इलाहाबाद को पर्यागराज कर दिया। यहां भी लोगों को परेशानी होगी कि वीरेन्द्र सिंह वजीरगंज का नाम बदल देंगे। हम विरासत का सम्मान करते हुए राम को अपना पूर्वज मानते हैं। जो लोग राम को नकारते हैं, भगवान विष्णु को नकारते हैं, राजद ने रथ को रोक दिया था। जो राम के नहीं वो हमारे किसी काम के नहीं।

Most Popular

error: Content is protected !!