Sunday, December 7, 2025
HomeBiharगयाजी में युवाओं को मिलेगा रोजगार केंद्रीय विकास एवं उद्यमिता मंत्री एवं...

गयाजी में युवाओं को मिलेगा रोजगार केंद्रीय विकास एवं उद्यमिता मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के सांसद जयंत चौधरी ने कहा

गयाजी। केंद्रीय विकास एवं उद्यमिता मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है। पहले चरण के मतदान में मतदाताओं का अपार समर्थन एनडीए को मिला है। वे बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने बताया की कि नीतीश सरकार ने विकास के कई नए आयाम विकसित किए हैं। एनडीए के घोषणा पत्र में किसानों को कई बड़ी सौगातें दी है। 1 लाख करोड़ रुपए कृषि क्षेत्र में खर्च कर राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए ऋण माफ किया। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के समर्थन मूल्य को माफ कर रहे हैं। हमारी सरकार चौधरी चरण सिंह के नीति और सिद्धांतों पर चल रही है। प्रधानमंत्री जी की सोच बिहार को विकसित प्रदेश बनाना है। यहां के महिलाओं व्यापारियों और नौजवानों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है। गया जी के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े कार्य किए हैं। विष्णुपद महाबोधि कॉरिडोर, आईआईएम की स्थापना, केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, हृदय योजना से तालाबों का विकास, गंगाजल परियोजना जैसे कई विकास के कार्य किए गए हैं। बिहार में इसके लिए यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए सरकार कार्य कर रही है। गया जी के आईटीआई में केंद्र पर 60,000 करोड़ रुपए की लागत से स्किल सेंटर बनाया जाएगा।
बिहार में एनडीए के पांचो घटक दलों के नेता एकजुट है। तेजस्वी यादव जात-पात की राजनीति कर समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उनका सपना कभी पुरा नहीं होगा। बिहार की जनता को चुनना है कि सुशासन की सरकार चाहिए या जंगल राज की सरकार।
जात- पात, धर्म व मजहब को छोड़कर बिहार के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार के पक्ष में मतदान करें। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार,राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, पूर्व सांसद मलून नागर, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकी त्यागी, प्रवक्ता धनंजय गिरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरदार रौनक सिंह सेठ समेत कई नेता उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!