वजीरगंज । वजीरगंज में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीच बाजार में एक व्यक्ति से बाईक सवार उचक्कों ने पचास हजार की छीनतई कर ली और फरार हो गये। पीड़ित ओरैल निवासी नकुल चौधरी ने बताया कि वे घर बनाने के लिये स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रखंड मुख्यालय के निकट बैंक से 50 हजार रूपये निकालकर पैदल अपने घर जा रहे थे, कि अचानक बैंक ऑफ इंडिया के निकट एक उचक्का निकट आकर हांथ से रूपये का थैला झपट लिया और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल एवं बैंक का सीसीटीवी फुटेज देखकर उचक्के की पहचान की जा रही है, साथ हीं उचक्के को पकड़ने के लिये पीड़ित के बयान अनुसार मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।












