Friday, March 6, 2026
HomeBiharचार दिनों से अचेत पड़े वृद्ध को समाजसेवियों ने अस्पताल पहुंचायावजीरगंज

चार दिनों से अचेत पड़े वृद्ध को समाजसेवियों ने अस्पताल पहुंचाया
वजीरगंज

वजीरगंज। वजीरगंज के इचुआ पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की संध्या पहर पुल के निचे पड़े अचेत व अज्ञात वृद्ध को समाजसेवी की सूचना पर पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल लाया गया। दखिनगांव निवासी पंकज कुमार, चंदन कुमार एवं मुकेश कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर अज्ञात वृद्ध को इलाज के लिये लाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 नितीन कुमार ने बताया कि व्यक्ति को तुरंत इलाज किया गया, जिसके बाद वह अचेतावस्था से बाहर आया है, लेकिन उसे बेहतर चिकित्सा के लिये एएनएमसीएच रेफर किया गया है। समाजसेवी पंकज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति चार दिनों से अचेत पड़ा था जो अपने अंतिम अवस्था में था, सभी के सहयोग से उसकी जान बचायी जा सकी है।

Most Popular

error: Content is protected !!