Sunday, December 7, 2025
HomeBiharबिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को 10वीं बार मुख्यमंत्री...

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने तथा ग्रीनज  वर्ल्ड ऑफ बुक में शामिल होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए मनीष मिश्रा

गयाजी।बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने तथा ग्रीनज  वर्ल्ड ऑफ बुक में शामिल होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उपलब्धि न केवल बिहार के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायी मिसाल है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका नेतृत्व बिहार के विकास की कहानी का महत्वपूर्ण अध्याय है।
उन्होंने कहा कि जब आप पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, उस समय राज्य अनेक चुनौतियों से जूझ रहा था—अराजकता, भय का वातावरण, आर्थिक पिछड़ापन और कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था। लेकिन आपने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और विकासशील नीतियों के बल पर बिहार को नई पहचान दी। आज बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है, गांव और शहर के बीच दूरी कम हुई है, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में अद्भुत परिवर्तन देखा जा रहा है।
आपके नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यही कारण है कि वर्ष 2025 के चुनाव में जनता ने आपके अनुभव, ईमानदारी और विकास की सोच पर दोबारा भरोसा जताया और प्रचंड बहुमत देकर आपको 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में चुनकर इतिहास रच दिया। यह जनादेश आपके प्रति जनता के विश्वास, सम्मान और आपके प्रशासनिक कौशल का प्रतीक है। गिरनीज वर्ल्ड ऑफ बुक में आपका नाम दर्ज होना आपकी मेहनत, जनसेवा और दीर्घकालिक समर्पण का वैश्विक सम्मान है। हम सब गर्व महसूस करते हैं कि बिहार जैसे गौरवशाली राज्य का नेतृत्व आपके हाथों में है।आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और इसी तरह बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहें—यही शुभकामनाएं।

Most Popular

error: Content is protected !!