वजीरगंज। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरूवार को पंसस सदन की सामान्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास के लिये ढ़ाई करोड़ की योजना सर्वसम्मति से पारित की गई। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ प्रभाकर सिंह ने बताया कि लगभग ढ़ाई करोंड़ की विकास योजनाएं पंसस ने सदन में पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है। सबसे पहले पूर्व के बैठक की समिक्षा की गई, उसके बाद विभागवार समिक्षा में सीडीपीओ एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित होने के कारण स्पष्टीकरण की मांग करते हुए टीएचआर वितरण में अनियमितता की जांच के लिये कमिटी गठित करने का निर्णय लिया गया। केवला गांव में टी मॉडल की भूमि पर प्राथमिक विद्यालय का भी प्रस्ताव लाया गया है। प्रखंड के कुछ विद्यालयों में पेयजल समस्या की बात भी सदन में उठी, जिसपर बीईओ रेणु कुमारी ने कहा कि पीएचईडी विभाग को सूचित किया गया है, परन्तु मुखिया सहित पंसस भड़क गये और सभी विद्यालयों को आवंटीत विकास राशि का लेखा – जोखा की मांग उठा दी, जिसे प्रस्ताव में अंकित किया गया है। फोरलेन बाईपास बनने के दरम्यान विस्कोमान भवन टूटने से किसानों को खाद – बीज मिलने में हो रही परेशानी तथा नये विस्कोमान भवन बनवाने की मांग को भी सूचिबद्ध किया गया। सदन की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका संचालन बीडीओ प्रभाकर सिंह ने की, जिसमें पंसस सहीत कई पंचायत के मुखिया तथा प्रखंड कार्यालय और अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।












