डोभी।हमारी दृष्टि, गया’ के संयुक्त तत्वावधान में बंगवाडीह, डोभी में डिजिटल हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में बढ़ रहे साइबर क्राइम और डिजिटल हिंसा के विभिन्न रूपों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन की सचिव संगीता कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक ‘हमारी दृष्टि’ की टीम द्वारा समुदाय में हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस अवधि में बैठक, रैली, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक तथा विभिन्न संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को हिंसा और शोषण के प्रति सचेत किया जाता है।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें नगर पंचायत अध्यक्ष मथुरा यादव जिला परिषद सदस्य कामेश्वर यादव संतोष प्रसाद कुशाबीजा पंचायत के मुखिया लक्ष्मी लाल, सरपंच दिनेश सिंह , खर्राटी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव आईसीडीएस सुपरवाइजर नसरीन प्रवीण आई सक्षम की श्वेता कुमारी निरंतर ट्रस्ट, पटना से अनुष्का कुमारी मध्य विद्यालय बहिराडीह की प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी तथा औरवांदोर से संखा देवीडोभी थाना से मिथिलेश्वर सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने डिजिटल हिंसा के प्रकार, साइबर अपराधों का समाज पर पड़ने वाला प्रभाव तथा उनसे बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त समाज में डायन-प्रताड़ना जैसी कुप्रथाओं पर भी विशेष रूप से बातचीत हुई और महिलाओं के खिलाफ होने वाले ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सामुदायिक जागरूकता को आवश्यक बताया गया।अंत में सभी प्रतिभागियों ने डिजिटल हिंसा, साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न के खिलाफ संयुक्त रूप से जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।












