शेरघाटी। अनुमंडल के वरिष्ठ पत्रकार सूबेदार कुमार यादव को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई गया का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही शेरघाटी अनुमंडल के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय पत्रकारों ने इसे अनुमंडल के लिए गर्व की बात बताया।
इस मौके पर पत्रकार राहुल प्रियदर्शी, दयानंद कुमार, प्रदीप कुमार, निलय सिंह, अर्जुन कुमार, अंकित राज सहित कई पत्रकारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा जताई कि वे पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
शनिवार की शाम जानकारी देते हुए सूबेदार कुमार यादव ने कहा कि जिला इकाई में मिली जिम्मेदारी से अनुमंडल के पत्रकारों की समस्याओं को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पत्रकारों के हित में निरंतर प्रयास करने और साथियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।












