Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharबूढ़ीनदी अतिक्रमण मामले में नगर परिषद के आदेश से भड़का जनआक्रोश,कार्यालय का...

बूढ़ीनदी अतिक्रमण मामले में नगर परिषद के आदेश से भड़का जनआक्रोश,कार्यालय का घेराव

शेरघाटी। शहर के बूढ़ीनदी क्षेत्र में वर्षों से अवैध रूप से बने मकानों को खाली कराने के लिए शेरघाटी नगर परिषद द्वारा 48 घंटे का नोटिस जारी किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आदेश के विरोध में शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में प्रभावित लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। अचानक मकान खाली करने के आदेश से उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से पुनर्वास की मांग करते हुए कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की अपील की।

घेराव की सूचना मिलते ही नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों का कहना था कि यह मामला अतिक्रमण से जुड़ा हुआ है और नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए, लेकिन वे समस्या के स्थायी समाधान और पुनर्वास की मांग पर अड़े रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!