Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharट्रेन से उतरकर घर जाने के दौरान टेम्पू चालक ने छात्रा के...

ट्रेन से उतरकर घर जाने के दौरान टेम्पू चालक ने छात्रा के साथ किया बलात्कार

मखदुमपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरी थी छात्रा

जहानाबाद/मखदुमपुर। शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे परीक्षा देकर एक छात्रा ट्रेन से मखदुमपुर स्टेशन पर उतरी जहां से अपने घर जाने के लिए टेंपो तलाश करने लगी इसी दौरान एक टेंपो चलक ने उसे रिजर्व करके पहुंचाने पर राजी हुआ छात्र ने टेंपो रिजर्व कर घर जाने लगी। इसी बीच टेंपो चालक ने आधे रास्ते से ही सुनसान जगहा की तरफ ले गया फिर सुनसान जगह फायदा उठा चालक ने टेम्पू रोका और छात्रा के साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद टेंपो चालक ने छात्रा को वापस मखदुमपुर बाईपास के समीप लाकर उतार दिया। वही पीड़ित छात्रा ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो की तस्वीर अपने मोबाइल में खींच ली और सीधे मखदुमपुर थाने में जाकर आपबीती बताई, घटना की सूचना पाकर मखदुमपुर थाने की पुलिस हरकत में आई और मोबाइल पर खींची तस्वीर में जो टेंपो का नंबर था उसी आधार पर टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया। टेंपो चालक की पहचान भीमपुरा गांव निवासी ब्रजकुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है। जो वर्तमान में मखदुमपुर में घर बनाकर रह रहा है। पूरे घटना की पुष्टि करते हुए घोसी एसडीपीओ 2 संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही फौरन आरोपी युवक टेंपो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। वही महज़ 7 बजे शाम में ही टेंपो चालक द्वारा परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ इस तरह की घटना को लेकर पूरे दिन मखदुमपुर बाजार में चर्चा का विषय बना रहा, साथ ही अभिभावकों के मन में बच्ची को लेकर चिंता देखा गया।

#BreakingNews #jehanabad #JehanabadNews #Bihar #BiharNews #CrimeNews

Most Popular

error: Content is protected !!