Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharकढ़ौना में ट्रायलके माध्यम से गया जिला वॉलीबॉल सीनियर टीम का किय़ा...

कढ़ौना में ट्रायलके माध्यम से गया जिला वॉलीबॉल सीनियर टीम का किय़ा चयन

वजीरगंज। वजीरगंज के सर्वोदय युवा क्लब कढ़ौना  में ट्रायल के माध्यम से रविवार को गया जिला वॉलीबॉल सीनियर टीम का चयन किया गया। इसके लिये जिला के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग एक सौ युवा खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। एसोसिएशन अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल उन्हें सही दिशा निर्देशन की आवश्यकता है और सरकारी स्तर से भी खेल प्रोत्सान के कई अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। कढ़ौना में आयोजित ट्रायल के दरम्यान जिले के लगभग एक सौ युवा खिलाड़ीयों ने भाग लिया है, जिसमें से निर्णायक दल ने पांच – पांच सेट का खेल आयोजित कर खिलाड़ी शिवशंकर कुमार, तुषार कुमार, मयंक राज, मोहित सिंह, रीतेश कुमार, रौशन कुमार, योगराज सिंह, सन्नी कुमार, जिशु कुमार, राहुल कुमार, जयराम सिंह एवं सोनू कुमार का चयन किया गया है, जिसके टीम कोच विट्ठल सिंह एवं टीम मैनेजर अवध सिंह को बनाया गया है। मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकार में कार्यरत जिला सचिव एसआई अमन कुमार ने कहा कि उम्र सीमा के आधार पर मिनी, जूनियर, यूथ तथा सीनियर टीम का गठन किया जाता है, जिसमें से आज सीनियर टीम का गठन किया गया। चयनित खिलाड़ी पटना  बिहटा में आगमी 28-31 दिसम्बर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेगी। चयनित खिलाड़ीयों ने कहा कि हमलोग राज्य एवं देश स्तर पर खेलने की इच्छा से यहां ट्रायल देने पहुंचे हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!