Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharप्रोफेसर डॉ० सतीश सिंह चंद्रा को उर्दू अनमोल रत्न अवॉर्ड से हुए...

प्रोफेसर डॉ० सतीश सिंह चंद्रा को उर्दू अनमोल रत्न अवॉर्ड से हुए सम्मानित

गयाजी।ऑल इंडिया उर्दू मास सोसाइटी फॉर पीस, हैदराबाद के द्वारा प्रधानाचार्य गया कॉलेज गयाजी, प्रोफेसर डॉ० सतीश सिंह चंद्रा को उर्दू अनमोल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
ऑल इंडिया उर्दू मास सोसाइटी फॉर पीस, हैदराबाद समस्त भारत में उर्दू भाषा एवं साहित्य के विकास एवं उन्नति में योगदान देने वाले  व्यक्तियों को अवार्ड देकर सम्मानित करती है, इसी क्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री डॉ० मुख्तार अहमद फरदीन ने प्रधानाचार्य गया कॉलेज की खिदमत में शाल, गुलदस्ता और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया और अवार्ड से नवाजा।
ऑल इंडिया उर्दू मास सोसाइटी फॉर पीस के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मान समारोह में कॉलेज के बर्सर तथा विभागाध्यक्ष, उर्दू  डॉ. अब्दुल हई और सहायक प्राध्यापक डॉ० मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ० मुख्तार अहमद फ़रदीन ने अपने टेलीफोनिक संबोधन में कहा कि यह सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है। प्रोफेसर सतीश सिंह चंद्र साहब की उर्दू से मित्रता बेमिसाल है। उनके सहयोग से कॉलेज के उर्दू विभाग में नई ऊर्जा आई है और गया कॉलेज के उर्दू विभाग में विद्यार्थियों के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
हाल ही में विद्यार्थियों के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जो अत्यंत सफल रहा, जिसमें मैं स्वयं भी शामिल था। उस दिन प्रधानाचार्य महोदय पटना में एक बैठक में थे, इसलिए आज उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर कॉलेज के बर्सर डॉ० मार्कंडेय पांडेय ने कहा कि हैदराबाद से गया कॉलेज आकर कॉलेज के शिक्षकों, प्रधानाचार्य महोदय और गया के गणमान्य व्यक्तियों को ‘उर्दू अनमोल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाना एक अत्यंत सुखद अनुभूति है और यह न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे गया के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ० अब्दुल हई तथा डॉ० मोहम्मद मिन्हाजुद्दीन ने भी अपने विचार व्यक्त किए और प्रधानाचार्य महोदय को बधाई दी।

Most Popular

error: Content is protected !!