Thursday, March 5, 2026
HomeBiharबीएलओ की बैठक में बीडीओ ने दिए निर्देश तीन दिन में पूरा...

बीएलओ की बैठक में बीडीओ ने दिए निर्देश तीन दिन में पूरा करे लक्ष्य

वजीरगंज।शुक्रवार  को वजीरगंज  प्रखंड सभागार भवन में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई । अध्यक्षता कर रहे बीडीओ प्रभाकर सिंह  ने बैठक के माध्यम से सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ ) को सत्यापन कार्य की जिम्मेदारी सौंपते इसे तीन दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बीडीओ ने बताया कि सत्यापन के दौरान उन प्रविष्टियों को भी दुरुस्त किया जाएगा, जिनमें पिता के नाम की जगह पति का नाम या पति के नाम की जगह पिता का नाम दर्ज है। इसके साथ ही डेमोग्राफिक सिमिलर इंट्री (डीएसई) को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनका नाम और पिता का नाम एक समान दर्ज है। निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभावार ईआरओ नेट के माध्यम से डीएसई से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। सत्यापन के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। पहली उसी विधानसभा क्षेत्र के भीतर, दूसरी विधानसभा क्षेत्र के बाहर और तीसरी राज्य के भीतर अन्य विधानसभा क्षेत्रों की प्रविष्टियां शामिल है | सभी मामलों का सत्यापन कर बीएलओ एप के माध्यम से संबंधित फॉर्म भरकर अपलोड किया जाएगा। निर्वाचन सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। बैठक में प्रखंड निर्वाचन प्रभारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह , मास्टर ट्रेनर विकास कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी 205 बीएलओ मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!