वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड के महुएत पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित एक सौ श्रमिकों को विशेष कार्य दक्षता बढ़ाने के लिये 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपस्थित श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी अंजू कुमारी ने बताया कि इसमें श्रमिकों का पहले अर्जित ज्ञान, अनुभव और कौशल का मूल्यांकन करते हुए आधुनिक तकनीक और व्यवहारिक कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें और भी दक्ष तथा आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। जिससे श्रमिक अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सकेंगे। इस प्रशिक्षण के बाद उन्हें औपचारिक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। मौके पर पंचायत मुखिया संतोष कुमार एवं पंसस उषा देवी सहीत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।












